Class 06 Chapter 06 उगते हुए सूरज का देश- जापान / ugte hue suraj ka desh

Book Pdf- Download

Question Answer- Download

जापान को उगते सूरज का देश कहा जाता है। यह दुनिया का पहला ऐसा देश है जहां सूरज की किरणें सबसे पहले पड़ती हैं। जापान को जापानी भाषा में निहोन या निप्पॉन भी कहा जाता है। जानिए इस देश के बारे में कुछ खास बातें।

जापान 6800 से अधिक द्वीपों का एक समूह है। अगर सभी द्वीपों की बात करें, तो जापान एक बड़ा देश है।

जापान की राजधानी टोकियो आबादी के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा शहर है। यह दुनिया का दूसरा सबसे महंगा शहर भी है। यहां करीब 3.5 करोड़ लोग रहते हैं।

दुनिया में सबसे अधिक जापान के लोग जीते हैं। यहां पुरुषों की औसत आयु 81 वर्ष तथा महिलाओं की औसत आयु 88 वर्ष है। जापानी खुशमिजाज होते हैं।

जापानी शहर क्योटो यूनेस्को की धरोहरों में शामिल है। यहां 1600 से अधिक मंदिर हैं। यह शहर पहले जापान की राजधानी रह चुका है।

यहां के कावासाकी शहर में दुनिया की सबसे छोटी स्वचालित सीढ़ी लगाई गई है। जी हां, इसकी लंबाई है 32.8 इन्च।

टोकियो का शिन्जुकू रेलवे स्टेशन दुनिया का सबसे व्यस्त रेल स्टेशन है। यहां प्रतिदिन करीब 20 लाख से अधिक लोग यात्रा करते हैं।

जापान में 3 हजार से अधिक मैकडोनाल्ड्स रेस्टोरेन्ट्स हैं। अमेरिका से बाहर किसी देश में यह संख्या सबसे अधिक है।

जापान में 98 फीसदी से अधिक लोग वाटर प्रूफ मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं। मतलब कि नहाते वक्त भी आराम से बात की जा सकती है।


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Class 07 Chapter 01 इतने ऊँचे उठो Itne Unche Utho - द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी

Class 07 Chapter 10 बारिश की एक बूँद Barish ki ek boond

Class-8 सड़क सुरक्षा एवम् परिवेशीय सजगता