Posts

Showing posts from March, 2021

कक्षा -7 पाठ -3 महायज्ञ का पुरुस्कार

पाठ्य पुस्तक के प्रश्न पाठ -3 महायज्ञ का पुरस्कार अति लघु उत्तर लिखिए (क) धनी सेठ कैसे व्यक्ति थे? => लेखक ने धनी सेठ के बारे में बताया है कि वह एक परोपकारी एवं धर्म परायण वाले व्यक्ति थे। (ख) धनी सेठ के दिन फिरने का क्या परिणाम हुआ?  => धनी सेठ के दिन फिरने का परिणाम हुआ कि  सेठ को गरीबी का मुँह देखना पड़ा। संगी-साथियों ने भी मुँह फेर लिया और नौबत यहाँ तक आ गई कि सेठ व सेठानी भूखों मरने लगे। (ग) सेठ को महायज्ञ का क्या पुरस्कार मिला? => सेठ ने देखा कि तहखा़ना हीरे जवाहरातों से भरा पड़ा था तथा सेठ को भगवान के स्वर सुनाई दिए। लघु उत्तर लिखिए (क) यज्ञ के क्रय-विक्रय का क्या तात्पर्य है? => उन दिनों एक प्रथा प्रचलित थी। यज्ञों के फल का क्रय-विक्रय हुआ करता था। छोटा-बड़ा जैसा यज्ञ होता, उनके अनुसार मूल्य मिल जाता। (ख) सेठ ने कुत्ते को अपनी तीसरी रोटी क्यों दी? => सेठ ने सोचा, एक रोटी इसे और दे दूँ, तो फिर यह अच्छी तरह चल-फिर सकेगा। मेरा क्या है, जैसे दो खाईं वैसे एक। थोड़ी देर में कुंदनपुर पहुँच ही जाऊँगा। सेठ ने तीसरी रोटी उठाई और कुत्ते को खिला दी। (ग) धन्ना सेठ की पत्नी ने